क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के इस्लामपुर विधान सभा क्षेत्र में पैमार नदी के माली साड़ से जैतीपुर तक नहर से सिंचाई कार्य एवं नहर के दोनों छोर से यातायात हुआ करता है;2. क्या यह बात सही है कि माली साड़ से जैतीपुर तक नहर के दोनों तटबंध् कच्ची एवं जीर्ण-शीर्ण होने के कारण सिंचाई कार्य के साथ यातायात में ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त नहर को पक्कीकरण करने के साथ नहर के तटबंधों को चौड़ीकरण कर सड़क बनवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?