क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला अंतर्गत प्रधनमंत्री सड़क वरखंडी टोला से चम्मन टोला होते हुए मुंगेर पथ को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण आजादी से अभी तक नहीं हो सका है । जिससे आमजनता को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क के निर्माण हेतु ग्रामीण कार्य विभाग खगड़िया एवं बलिया बेगुसराय में समन्वय स्थापित कराकर सड़क पुल-पुलिया का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?