Back to Legislative Questions Repository
Q.No 193Starred Question Listed

विद्यालय के भवन निर्माण

श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय ) ग्रामीण कार्य 05 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत वीरपुर पी0डब्लु0डी0 पथ से बेगूसराय प्रखण्ड के कोरिया गांव तक जाने वाली सड़क जिसकी दूरी लगभग 5 कि0मी0 है जो अत्यंत जर्जर अवस्था में है;2. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय कार्यपालक अभियंता के द्वारा भी कई बार उक्त सड़क का निर्माण कराने के लिये अनुशंसा मुख्यालय भेजा गया परन्तु आज तक उक्त सड़क का प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान नहीं होने से सड़क का निर्माण कार्य लंबित है जिससे राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार विभाग द्वारा आवंटित राशि के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं कराने की जांच कराते हुए उक्त सड़क का  निर्माण  कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
05 मार्च, 2025
Member
श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय )
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य
MLA Profile
KUNDAN KUMAR (146)
KUNDAN KUMAR (146)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Begusarai - Begusarai (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
05 Jul 1978
Address
Kapasia, Ward No-13, Post-IOCL Township, District-Begusarai, Bihar, Pin-851117