क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत-बेलसंडी तारा एवं चोचाही भरपुरा के सीमा पर अरूण रजक के घर से रामविलाश शर्मा के घर होते हुए बुधन सिंह के बोरिंग तक सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?