दिनांक 24.01.2025 को सीतामढ़ी संस्करण समाचार पत्र में छपी खबर ‘‘अधिक दर पर बिक रही यूरिया, किसान परेशान’’ शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत गेंहू की खेती करने वाले किसानों को फरवरी एवं मार्च माह में यूरिया खाद की का निर्धारित दर 266.50 रूपये के वदले 350-400 रूपये तक प्रति बैग खरीदना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि उर्वरक के थोक विक्रेताओं द्वारा पदाधिकारियों से मिलिभगत कर यूरिया खाध को नेपाल में भेजा जा रहा है जिससे जिला के किसान परेशान हो रहे है;3.यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार इसकी जॉच कराकर दोषी थोक विक्रेताओं एवं पदाधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करना चाहती है, नहीं तो क्यों?