क्या मंत्री , नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला अन्तर्गत प्रखंड पिपरा के ग्राम पंचायत पथरा उत्तर के जोलहनियाँ शिव मंदिर एवं ग्राम पंचायत अमहा के बुलन्दी स्थान में श्रद्वालुओं के विश्राम के लिये विश्रामालय की कोई व्यवस्था नहीं है, यदि हाँ , तो सरकार उक्त वर्णित मंदिर परिसर में विश्रामालय का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों?