क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत केवटी विधानसभा क्षेत्र के केवटी एवं सिंघवाड़ा प्रखंड में भू-गर्भ जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट होने के कारण लोगों को पिने के पानी हेतु काफी कठिनाइयों का सामाना करना पड़ता हैं, लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम अभी तक नहीं उठाया गया हैं, यदि हाँ तो सरकार उक्त प्रखंड में सर्वेक्षण कराकर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का विचार रखती हैं, हाँ, तो कबतक नहीं तो क्यों?