क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला मुख्यालय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 44 सफियाबाद नौलखा दुर्गा स्थान के पीछे स्थित सब्जी मंडी से NH 80 तक जाने वाली सड़क कच्ची होने के कारण मालवाहक गाड़ियों को आने-जाने में दुघर्टना होने का डर बना रहता है साथ ही वहाँ दुकानदारों के लिए पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क को कबतक बनाकर आने-जाने का रास्ता सुगम करने तथा दुकानदारों को लिए पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों नहीं?