Back to Legislative Questions Repository
Q.No 390Starred Question Listed

पेयजल की आपूर्ति।

श्री विजय कुमार (169) (शेखपुरा ) लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण 06 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत घाटकुसुम्भा प्रखंड के माफो पंचायत के ग्राम ओरैया वार्ड नं०-2 महादलित टोला में विगत 2 वर्ष पूर्व में पाईप बिछाकर पानी टंकी  का निर्माण  कराया  गया है तथा बोरिंग का कार्य नहीं कराया गया एवं ग्राम फरीदपुर वार्ड नं०-3 में नल-जल योजना से संबंधित कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का लाभ नहीं मिल पा रहा है,2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा पत्रांक-136/2024, दिनांक-02.09.2024 एवं पत्रांक-165/2024, दिनांक-03.09.2024 को वर्णित स्थानों पर कार्य कराने हेतु कार्यपालक अभियंता, कार्य प्रमण्डल, शेखपुरा को पत्र देने के बावजूद भी अभीतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार वर्णित स्थानों पर शीघ्र समस्या का निदान कराते हुए ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
06 मार्च, 2025
Member
श्री विजय कुमार (169) (शेखपुरा )
Department
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
Ministry
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
MLA Profile
Vijay Kumar (169)
Vijay Kumar (169)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Sheikhpura - Sheikhpura (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
05 Jun 1978