क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेगे कि:- क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के खरीक प्रखंड अन्तर्गत 14 नं0 सड़क विश्वकर्मा चौक से दास टोला , स्कूल , छठ माई स्थान तक सरकारी सड़क को अतिक्रमित किये जाने से लोगों को आने जाने तथा छठ माई घाट तक नाला निर्माण में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त सड़क से अतिक्रमण को हटाकर नाला निर्माण कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों?