क्या मंत्री , ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- 1.क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के बिहपुर प्रखंड के हरिओ पंचायत के गोविन्दपुर मुशहरी, कहारपुर और आहूती गाँव के पाँच हजार से अधिक आवादी वाला कोशी के पार बसा हुआ है । 2.क्या यह बात सही है कि उक्त तीनों गांव अभी भी प्रखंड मुख्यालय से संपर्क में नहीं है। यदि उपरोक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कोशी नदी पर तत्काल उक्त तीनों गाँव के लिए पीपा पुल बनाना चाहती है , यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?