क्या मंत्री , मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे ः-1-क्या यह बात सही है भागलपुर जिला के खरीक प्रखंड के भवनपुरा पंचायत में वर्ष 2004 में कोशी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित 405 विस्थापित परिवार खरीक स्टेशन के समीप झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं परन्तु इन्हें अभी तक भूमि उपलब्ध कारकर भूमि का वासगीत पर्चा नहीं दिया गया है ; यदि हाँ तो सरकार उक्त विस्थापित परिवार को भूमि उपलब्ध कराकर भूमि उपलब्ध कराकर भूमि का वासगीत पर्चा देने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?