क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1 . क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत प्रखंड नानपुर एवं बोखड़ा में कए भी कोल्ड स्टोरेज एवं प्रोसेसिंग यूनिट नहीं रहने के कारण गोभी, टमाटर, पालक, बन्दागोभी, बैगन, हरी मिर्च, कदू, करैला उत्पादन करने वाले किसान को स्टोरेज सुविधा एवं रख-रखाव के कारण अभाव में अपने उत्पादन को औन-पौने दामों में बेचना पड़ता है; जिससे उन्हें आपिक प्रति होती है यदि है तो सरकार नानपुर एवं बोखड़ा प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज निर्माण कबतक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?