क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला मुख्यालय नगर निगम के गुमटी नंबर 2 पर गरीब ,लाचार लोगों के लिए बनाये गये पुअर हाउस जीर्ण शीर्ण अवस्था में है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त पुअर हाउस को तोड़कर उस जगह पर नया पुअर हाउस बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?