क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिलान्तर्गत बेतिया से बगहा तक एन.एच. 727 मुख्य मार्ग पथ का निर्माण कार्य किया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पथ निर्माण कार्य संवेदक/एजेंसी और पदाधिकारी के मिली भगत से निम्न गुणवता की समाग्री का प्रयोग एवं सरकारी मानक के अनुसार कार्य नहीं किया गया, जिससे सड़क अधिकतर जगह पर उखड़ने लगी है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पथ का उच्चस्तरीय जाँच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पथ का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?