क्या मंत्री , आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के प्रखंड मोहिउदीन नगर के ग्राम महमदीपुर निवासी स्व0 सीता देवी, पिता रंजीत पासवान की मृत्यु वर्ष 2021 में सर्पदंश से हुयी थी, जिसका भुगतान मुज्ज़फ्फरपुर फोरेंसिक साईस लेबेरेटरी एफएसएल जांच केंद्र से जांच प्रतिवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण विगत कई वर्षों से लंबित है, जबकि सर्पदंश के मामले में सरकार द्वारा मृतक संतप्त अनुदान की राशि घोषित है, यदि हाँ तो तो सरकार कबतक उक्त सर्पदंश से मृत के आश्रित को लंबित भुगतान का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?