क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिले में सिर्फ जीएससीएच में ही पोस्टमार्टम की सुविधा है, परंतु एफएमटी विभाग में पोस्टमार्टम के लिए एक भी स्थायी कर्मचारी नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि 2 साल पूर्व पोस्टमार्टम कर्मी की बीमारी से मृत्यु के पश्चात एक भी कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति अबतक नहीं हुई है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार जीएमसीएच के एफएमटी विभाग में पोस्टमार्टम कर्मी की प्रतिनियुक्ति करने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?