क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के छौड़ादानों प्रखण्ड अन्तर्गत स्वास्थ्य उप केन्द्र-रामपुर, भथनाहिया, मसही, गम्हरिया, एकडरी एवं पिपरा भवनहीन है, तथा किराया पर संचालित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त वर्णित अस्पतालों में भवन नहीं रहने के कारण मरीजों को इलाज करने में पदस्थापित कर्मीकण को काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त वर्णित अस्पतालों में नये भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?