क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के अंचल नानपुर अन्तर्गत रूपेश माझी, पिता प्रमोद मांझी, ग्राम मोहनी की मृत्यु दिनांक- 30.04.2020 को, स्व ० दिलशाद पिता मो0 मन्नान, ग्राम- ढिकंहाँ की मृत्यु दिनांक- 08.06.2024 को तथा यशोदा कुमारी, माता लक्ष्मीनियॉं देवी, ग्राम- मेदनीपुर की मृत्यु दिनांक-17.08.2021 को तालाब में डूबने से हो गयी;2. क्या यह बात सही है कि मृतक के आश्रित परिजन सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी लगातार अंचल से जिला तक दौड़ लगा रहे है परन्तु अबतक उन्हें सरकारी मुआवजा (अनुदान) नहीं दिया गया है।3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कब तक मृतक के परिजन को मुआवजा राशि देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?