क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत महेशामुंडा एवं ओगरी में स्वास्थ्य उपकेंद्र का अपना भवन नहीं है, जिससे ग्राम वासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों क्षेत्र में बिहार सरकार की पर्याप्त भूमि उपलब्ध है,जिसपर भवन निर्माण कराया जा सकता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त दोनों हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?