क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि - 1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत भरतखंड स्थित मुगल काल में बना बाबू बैरम सिंह का महल ऐतिहासिक धरोहर है एवं 52 कोठली और 53 द्वार के नाम से जाना जाता है,2. क्या यह बात सही है कि इस महल को आज तक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं किया जा सका है, तथा देखरेख व संरक्षण के अभाव में जर्जर हो गया है,3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक तो सरकार कब तक उक्त महल का संरक्षण कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का विचार रखती है , नही, तो क्यों ?