क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के इस्लामपुर रेफरल अस्पताल में कुल-4 एम. बी.बी.एस. एक सर्जन तथा एक डेन्टल डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की गई है;2. क्या यह बात सही है कि सप्ताह में प्रत्येक डॉक्टर अलग अलग दिनों में एक या दो दिन मात्र एक दो घण्टा के लिए अस्पताल में उपस्थित रहते है जबकि सप्ताह के सातों दिन सभी चिकित्सकों की उपस्थिति दर्ज रहती है, जबकि अन्तर्वासी ए.एन.एम. एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों के देख-रेख में कराहते रहते है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार इस्लामपुर रेफरल अस्पताल में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों की उपस्थिति के संबंध में जाँच कर दोषियों के खिलाफ कब तक कार्रवाई करना चाहती है नहीं तो क्यों?