क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1.क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत कदवा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कदवा में फार्मासिस्ट तथा एक्स-रे टेक्नीशियन का पद विगत तीन वर्षों से रिक्त रहने के कारण रोगियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है यदि हां तो सरकार कब-तक उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदवा में रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?