क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों को दिखाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है; परन्तु नेटवर्क नहीं रहने की स्थिति में तथा जिन लोगों के पास मोबाइल नहीं रहने से लोगों को ससमय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाता है, जिसके कारण मरीज, ससमय इलाज से वंचित हो जाते हैं; यदि हाँ तो सरकार अस्पतालों में मरीजों के लिए ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा बहाल कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?