क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिले का सरकारी एएनएम ट्रेनिंग स्कूल जिस बिल्डिग में संचालित किया जा रहा है उसकी स्थिति काफी जर्जर होने के कारण स्टूडेंट के आवासन की व्यवस्था तात्कालिक तौर पर जीएमसीएच के बीएससी नर्सिंग पारा मेडिकल हॉस्टल में की गई है; यदि हाँ तो सरकार कबतक एएनएम स्कूल भवन का निर्माण नये सिरे से कराने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?