क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के छौड़ादानो प्रखण्ड अन्तर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हिरमनी भवनहीन एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नरकटिया दो कमरा में संचालित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त वर्णित अस्पतालों में भवन नहीं रहने के कारण मरीजों को इलाज करने में पदस्थापित कर्मीगण को काफी कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित अस्पतालों में नये भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?