Back to Legislative Questions Repository
Q.No 461Starred Question Listed

हॉस्पिटल का भवन निर्माण कराना

श्री राम सिंह (04) (बगहा) स्वास्थ्य 07 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत बगहा-2 प्रखंड में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिउंटाहा 10/12 माप के पुराने जर्जर दो कमरों के मकान में विगत 15-20 वर्षों से संचालित है;क्या यह बात सही है कि 10/12 माप के दो कमरों वाले भवन में डॉक्टर्स रूम, ओपीडी कक्ष, रजिस्ट्रेशन कक्ष, गार्ड रूम, नर्शिंग रूम, पारा मेडिकल कर्मी इत्यादी सारी चिकित्सीय व्यवस्था है ;क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल के आस-पास 4-5 किलोमीटर के क्षेत्रफल में थारू एवं आदिवासी जनजाति की बहुलता है ;यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार 15-20 वर्षों से दो जर्जर कमरों में संचालित  अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिउंटाहा को चिकित्सा मानक के अनुरूप भवन  बनाने का  विचार रखती है,  हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
07 मार्च, 2025
Member
श्री राम सिंह (04) (बगहा)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
RAM SINGH (04)
RAM SINGH (04)
First-Time Elected
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Bagaha - West Champaran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
12 Aug 1955
Address
Village+PO- Bhawal, PS- Ramnagar, District- West Champaran, 845106