Back to Legislative Questions Repository
Q.No 460Starred Question Listed

अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र स्थापना करना ।

श्री युसुफ सलाहउद्दीन (76) (सिमरी बख्तियारपुर) स्वास्थ्य 07 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगेे किः-1. क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कांठो पंचायत स्थित चपरांव का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु सभी अर्हता को पूर्ण  करता है तथा पक्की सड़क के किनारे लगभग एक एकड़ पचास डिसमील (150डी0) सरकारी जमीन पर अवस्थित है, साथ ही  प्रत्येक महिना लगभग तीन सौ प्रसव होता है;2. क्या यह बात सही है कि असैनिक शल्य  चिकित्सक - सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सहरसा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उत्क्रमित कर भवन निर्माण हेतु विभाग को प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद अभी तक उत्क्रमित नहीं किया जा सका है;  यदि हॉ तो सरकार कबतक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चपरांव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उत्क्रमित करने का विचार रखती है।  नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
07 मार्च, 2025
Member
श्री युसुफ सलाहउद्दीन (76) (सिमरी बख्तियारपुर)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
Yusuf Salahuddin (76)
Yusuf Salahuddin (76)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Simri Bakhtiyarpur - Saharsa (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
29 Jun 1982