क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत प्रखण्ड दरियापुर के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जी0 एन0 एम0, ओ0टी0 असिस्टेंट एवं अल्ट्रासाउण्ड की व्यवस्था नहीं रहने के कारण मरीजों को, खासकर गर्भवती महिलाओं एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को अल्ट्रासाउण्ड के लिए छपरा या पटना मुख्यालय आना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार जनहित में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दरियापुर में अल्ट्रासाउण्ड, जी0एन0एम0 एवं ओ0टी0 असिस्टेंट की व्यवस्था करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?