क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि -1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के परबत्ता और गोगरी प्रखंड में हेल्थ एंड वेल्नेस सेंटर का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है;2. क्या यह बात सही है कि कई हेल्थ एंड वेल्नेस सेंटर को ड्रॉप लिस्ट में डाल दिया गया है;3. क्या यह बात सही है कि उक्त निर्माण कार्य कि देरी और ड्रॉप लिस्ट में डालने से आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,4. यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक हेल्थ एंड वेल्नेस सेंटर का निर्माण और ड्रॉप लिस्ट में जो सेंटर है उसका निर्माण कार्य पूरा कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?