क्या मंत्राी, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला अंतर्गत बेगूसराय प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में अवस्थित स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र किल्ली, का भवन विगत कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है, जिस कारण गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज करने में चिकित्सकों को काफी कठिनाई होती है और आये दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है; यदि हाँतो सरकार कबतक जनहित को ध्यान में रखते हुये उक्त स्वास्थ्य केंद्रों के भवन का जीर्णोद्वार करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?