क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के इस्लामपुर प्रखण्ड अन्तर्गत लारनपुर वारडीह एवं धमौली ए.पी.एच.सी. में क्रमशः 2,3, एवं 3 चिकित्सक पदस्थापित है;2. क्या यह बात सही है कि लारनपुर ए.पी.एचत्रसी. में डॉ अनवर हुसैन को छोड़कर बाकी सभी ए.पी.एच.सी. में प्रतिनियुक्त डॉ0 सप्ताह में एक दिन केन्द्र पर आते है या फर्जी तरीके से उपस्थिति दर्ज करवा लेते है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त तीनों ए.पी.एच.सी. में डॉक्टरों की उपस्थित शतप्रतिशत सुनिश्चित कराने के लिए कौन सी कार्रवाई कब तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?