क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के शंकरपुर पंचायत स्थित पीर पहाड़ की चोटी पर अवस्थित भवन जहां नोबेल पुरस्कार विजेता कवि रविंद्र नाथ टैगोर जी द्वारा गीतांजलि की रचना किया गया था , उस भवन को लोग टीवी स्टेशन के नाम से जानते हैं, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त भवन को रविंद्रनाथ स्मृति भवन घोषित करने का विचार रखती है नहीं तो क्यों ?