क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखण्ड अन्तर्गत दुर्गापुर, चौकिया पहाड़पुर और खट्टी भवानीपुर पंचायतों में सरकारी बैंक नहीं है; यदि हाँ, तो क्या सरकार दुर्गापुर में ग्रामीण बैंक या कोई सरकारी बैंक खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?