क्या मंत्री , गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत अकोढ़ीगोला निवासी श्री प्रमोद विश्वकर्मा के पुत्र श्री रजनीश कुमार की हत्या करके दिनांक 17.05.2023 को शव को सीता बिगहा के नजदीक रेलवे ट्रैक पर फेक दिया गया था;2. क्या यह बात सही है कि उक्त हत्याकाण्ड के विरूद्व सासाराम (मु0) थाना में काण्ड संख्या-248/23 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है;3. क्या यह बात सही है कि लगभग नौ माह बीत जाने के बाद उक्त हत्याकाण्ड में संलिप्त अपराधियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त हत्याकाण्ड में संलिप्त अपराधियोंको गिरफ्तार कर कठोर दण्ड दिलाने के साथ ही अधिकारियों के शिथिल रवैये के खिलाफ कार्रवाई कराने का विचार कब तक रखती है, नहीं तो क्यों?