क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत डिहरी प्रखंड के पतपुरा पंचायत के ग्राम भड़कुडिया में उत्तर कोन्हर आहर जिसका खाता सं०-165,166 खेसरा सं0 250,296, मौजा भड़कुडिया में आहर का मेंटनेंस नहीं होने के कारण विलुप्त होने की स्थिति में है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त आहर का जीर्णोद्धार कब तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?