क्या मंत्री, निर्वाचन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत 213, काराकाट विधान सभा क्षेत्र के प्रखण्ड-काराकाट, पंचायत-देव के नई भूमि ग्राम में कुल मतदाता 500 से अधिक है तथा यहाँ सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी केन्द्र भी निर्मित है, परन्तु मतदाताओं को एक किलोमीटर की दूरी तय करके घरवासडीह एवं पहरमा में अपने मतदान का प्रयोग करने जाना पड़ता है ; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त ग्राम में ही मतदान केंद्र की व्यवस्था कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?