क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि श्री रंजीत कुमार साहू, पिता- स्व0 देवनारायण प्रसाद साहू, ग्राम+पो0 साहू परवत्ता, थाना-परवत्ता, जिला-भागलपुर जे.पी. आन्दोलन में कैंट थाना अयोध्या (फैजाबाद), उ.प्र. अ.स.-317/1975 और अ.स.-318/1975 में 11 नवम्बर, 1975 को गिरफ्तार कर जिला कारागार अयोध्या (फैजाबाद) में निरुद्ध किये गये थे और 51 दिनों के बाद 05 जनवरी, 1976 को जमानत पर मुक्त हुए थे।यदि हाँ, तो सरकार गृह (विशेष) विभाग के संकल्प संख्या-524 दिनांक-15.07.2015 की कंडिका ख, ग, घ, ड., च एवं छ में जे.पी. सेनानी को सन्निहित सुविधाएँ उपलब्ध कराने के सरकारी निर्णय के अनुसार कबतक इन्हें जे0पी0 सेनानी सम्मान योजनान्तर्गत पेंशन आदि की स्वीकृति का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?