क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य मदरसा सुदृढीकरण योजना अंतर्गत राज्य के सरकारी एवं मान्यता प्राप्त मदरसों का आधारभूत संरचना का विकास कराना लक्ष्य है;2 क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिला अंतर्गत प्रखंड अमौर एवं बैसा के एक भी सरकारी मदरसों का चयन इस योजना के तहत नहीं हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो उक्त दोनों प्रखंडों के एक भी मदरसा का चयन बिहार राज्य मदरसा सुदृढीकरण योजना के तहत नहीं करने का क्या औचित्य है;