क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत कोढ़ा प्रखण्ड में कोलासी थाना लंबे समय से ओ.पी के रूप में संचालित हो रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त ओ.पी. थाना का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण कार्य ठीक ढ़ंग से नहीं हो रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कोलासी ओ.पी. को थाना का दर्जा देते हुए नया भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?