क्या मंत्री, ग्रमीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत कोढ़ा प्रखंड मथुरा पंचायत में पेकहा देवकली के पास आरडब्लूडी के द्वारा चार वर्ष पूर्व सडक का निर्माण कराया गया है2. क्या यह बात सही है कि पुल के साथ जो अप्रोच पथ है वह काफी खड़ी चढाई है एवं वर्षा के दिनों में अप्रोच पथ पर चढाई के जगह तीन से 5 फीट तक पानी लग जाता है3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त पुल का अप्रोच पथ का स्लोप ठीक करने एवं वर्षा के दिनों पानी लगने की समस्याओं से निजात दिलाने का विचार रखती है, हां तो, कबतक नहीं तो क्यों?