क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत नरपतगंज के कोशी विभाग में कार्यपालक पदाधिकारी की नियुक्ति न होने से विकास कार्यों की अनुमति लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक नरपतगंज के कोशी विभाग में कार्यपालक पदाधिकारी की नियुक्ति करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?