क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगें कि :क्या यह बात सहीं है कि बक्सर जिला के राजपुर प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम- बासदेवपुर में विद्यालय नहीं है, जिस कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी कठिनाई होती है तथा ग्राम के छोटे बच्चे को 04 किमी दूर जाकर पढना पड़ता है ; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त ग्राम में विद्यालय का निमार्ण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?