क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला के प्रखंड चेरियाबरियारपुर अंतर्गत राजस्व ग्राम मेहदासाहपुर में थाना नं0- 114, खाता नं0- 77, खेसरा नं0- 1208 में स्थित खेल के मैदान का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक- 19.12.2024 को अंके- 950991.00 की राशि के साथ किया गया था, जिस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, यदि हाँ तो सरकार उक्त खेल के मैदान को कब तक अतिक्रमण से मुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?