क्या मंत्री शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगें कि :- क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत खरीक प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पीपरपांती कालूचक, खरीक में मात्र दो वर्ग कक्ष है जिससे पठन पाठन का कार्य प्रभावित होता है जबकि विद्यालय कक्ष के लिए पर्याप्त खाली जमीन उपलब्ध है; साथ ही उक्त विद्यालय में चहारदीवारी एवं शौचालय नहीं है, यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय में अतरिक्त कक्षा के साथ शौचालय एवं चहारदीवारी का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?