क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत प्रखंड रफीगंज के पंचायत बलार के ग्राम बदरपुर में बच्चे एवं बच्चियों के पढ़ने हेतु कोई भी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय नहीं है, जबकि विद्यालय खोलने हेतु जमीन रजिस्ट्री किया हुआ है, जिसका खाता नं०-9 ,प्लॉट सख्या-130, एराजी 5 एकड़ है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त ग्राम में विद्यालय नहीं रहने से बच्चों को पढ़ाई करने के लिए 2 किलोमीटर दूर ग्राम कुमहैनी जाना पड़ता है, जिससे बच्चों को परेशानी होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त ग्राम में बच्चे एवं बच्चियों के पढ़ने हेतु युनीट देते हुए विद्यालय का भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?