क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अन्तर्गत प्रखंड मदनपुर, के ग्राम पंचायत मदनपुर में वर्ष 2020-21 में विभाग द्वारा मदनपुर तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया था, परन्तु उतरी कोयल नहर से डुमरिया पाईन से तालाब में पानी लाने की व्यवस्था नहीं की गयी थी, जिससे किसानो को सिचांई करने में काफी परेशानी होती है एवं आए दिन पशु मर रहे हैं, यदि हाँ तो सरकार उक्त मदनपुर तालाब हेतु उतरी कोयल नहर से डुमरिया पईन द्वारा कबतक पानी लाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?