क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत औराई प्रखण्ड में स्थित बुनियादी विद्यालय, बसुआ एवं प्रखण्ड कटरा का बुनियादी विद्यालय, लखनपुर भवनहीन है, एक भी छतदार कमरा नहीं है जबकि वहाँ लगभग क्रमशः 300 एवं 375 छात्र-छात्राएँ पठन पाठन कर रहे हैं;2. क्या यह बात सही है कि बुनियादी विद्यालय वसुआ का भवन एंव कमरा निर्माण हेतु प्रबंधक, शिक्षा विभाग पटना के पत्रांक- 3317, दिनांक-19.06.2020 द्वारा अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग पटना को पत्र लिखा गया था लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं की गई है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार खंड-2 में वर्णित पक्ष के आलोक में उक्त विद्यालय का जर्जर भवन एवं अतिरिक्त कमरा का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?