क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत में विगत छ: माह से जिला परिवहन पदाधिकारी का पद रिक्त होने के कारण यातायात से संबंधित समस्याओं का निराकरण ससमय नही हो पा रहा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त जिला में जिला परिवहन पदाधिकारी कबतक पदस्थापित करने का विचार रखती है, नही तो क्यो ?