क्या मंत्री ,खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत प्रखण्ड-कुचायकोट, पंचायत संगवाडीह के ग्राम चैलवा के पावर हाउस के समीप खेल स्टेडियम के निर्माण हेतु पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त स्थान पर खेल स्टेडियम का निर्माण कराने का विचार रखती है, नही तो क्यो ?